कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर की याचिका पर EC ने दी मंजूरी
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केद्रों की ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत को मंजूर करते हुए पुनर्गणना का आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों के ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर चुनाव आयोग को जांच के लिए पत्र भेजा था। वही अब 4 मतदान केंद्र क्रमशः बालोद ,गुण्डरदेही, सिहावा में दोबारा मतगणना होगी।
दरअसल, 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों में कांकेर लोकसभा सीट पर काटे की टक्कर देखी गई थी और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग महज 1884 वोट से जीत दर्ज की थी. बीजेपी की जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई थी.


