Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई 2024 के सफल आयोजन के संबंध में अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिला न्यायाधीश कक्ष में न्यायाधीशगण की बैठक ली गई। उक्त बैठक में न्यायाधीशगण को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों में मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हांकित राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण करने हेतु चर्चा की गई। अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा साथी न्यायाधीशगण को राजीनामा योग्य प्रकरणों में विशेष कर चेक बाउंस प्रकरण, घरेलू हिंसा अधिनियम प्रकरण भरण पोषण प्रकरण एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत हरेली गांव के जंगल में जादू-टोने के शक में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने मिलकर धारदार हथियार से पूर्व सरपंच को मार डाला है। पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले पास के एक गांव से रात के समय लौट रहे ग्राम हरोली निवासी नंदा की हत्या इस इलाके के कुछ लोगों ने रात के अंधेरे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इन्द्रावती टाइगर रिजर्व पार्क प्रबंधन के अनुसार बाघ की गणना फरवरी से शुरू होकर अप्रेल के अंतिम सप्ताह तक चली। वर्तमान में इस राष्ट्रीय उद्यान में 8 से 10 बाघ होने की संभावना है। डीएफओ इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर संदीप बल्गा ने बताया कि इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना का प्रथम चरण सफलता पूर्वक पूरा हो गया है। इसके लिए वाइल्ड लाइफ देहरादून के विशेषज्ञों सहित कई स्थानों से विशेषज्ञों की टीम पहुंची थी। गणना का रिपोर्ट बहुत जल्द ही आने वाली है, इससे बहुत जल्द ही इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज भिलाई में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 392 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिपप्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस श्रृंखला में वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। भिलाई में स्थित यह एसुस का पहला स्टोर है,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन योजना बना रही महिलाओं को स्वावलंबीछत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना राज्य के महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना रही है। योेजना राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत निर्णायक साबित हो रही है। योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं केे अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के कर्मचारियों ने भी मुक्त कंठ से इसकी सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से आभार व्यक्त किया है। बालोद विकास खण्ड के आंगनबाड़़ी केन्द्र क्रमांक 02 झलमला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के बोरगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात कार की टक्कर से एक ट्रक ड्राइवर दीनानाथ की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर ट्रक ड्राइवर दीनानाथ अज शनिवार को बोरगांव ढाबा के पास ट्रक खड़ी कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक ट्रक ड्राइवर दीनानाथ निवासी हैदराबाद रायपुर से ट्रक चलाते हुए जगदलपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच आराम करने के लिए कोंडागांव जिले के बोरगांव में एक ढाबा के पास अपनी ट्रक को खड़े कर दिया। फिर…

Read More

अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले योजनाओं का लाभ: मंत्री देवांगन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रमिक हितैषी प्रदेश की विष्णुदेव सरकार में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के कुल 352 श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भूखंड पर आवास अथवा नवीन आवास क्रय के लिए पात्र हितग्राहियों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत राशि दी जाती है। आचार संहिता के हटने के उपरांत श्रम मंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्डों के नवीनीकरण तथा नवीनीकृत राशन कार्डों के वितरण एवं पुराने राशन कार्ड जमा कराने की कार्यवाही को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), आयुक्त नगर निगम, समस्त जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बस्तर और खाद्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिले में प्रचलित 204698 राशन कार्डों में से 194113 राशनकार्डों का नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है तथा 10585 राशनकार्डों का नवीनीकरण करने की कार्यवाही…

Read More

23 जून से 5 जुलाई तक अनसर काल में प्रभु जगन्नाथ के नहीं होगें दर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व में देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान 22 जून को शुभ मुहर्त में 12.30 बजे से प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों द्वारा भगवान शालिग्राम को ग्राम आसना से श्रीजगन्नाथ मंदिर लाने की परंपरा के निर्वहन के बाद इंद्रावती नदी के महादेव घाट से पवित्र जल की पूजा उपरांत श्रीजगन्नाथ मंदिर लाया गया। तत्पश्चात शताब्दियों पुरानी परंपरानुसार भगवान शालीग्राम का पंचामृत, चंदन एवं इंद्रावती नदी के पवित्र जल से अभिषेक कर विधि-विधान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश पर एसडीएम ने महिला पटवारी को नोटिस देकर जा शुरू की है। जांच के बाद महिला पटवारी को निलंबित किया गया है। पूरा मामला रायगढ़ तहसील का है। मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है। यहां पटवारी के पद पर सुलोचना साव पदस्थ है। महिला पटवारी के पास एक किसान अपना कोई राजस्व से संबंधित काम लेकर आता है। कमरे के बाहर स्कूटी के पास खड़ी महिला पटवारी से किसान…

Read More