खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत हरेली गांव के जंगल में जादू-टोने के शक में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने मिलकर धारदार हथियार से पूर्व सरपंच को मार डाला है। पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले पास के एक गांव से रात के समय लौट रहे ग्राम हरोली निवासी नंदा की हत्या इस इलाके के कुछ लोगों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में धारदार हथियार से कर शव को वहीं छोड़कर भाग निकले। रात में जब नंदा घर नहीं लौटा तो आज सुबह सुबह परिजन इसे ढूंढने के लिए निकले। जंगल में नंदा की खून से लथपथ लाश मिली। इसके बाद मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत लेकर पूछ-ताछ कर रही है।

