Author: admin

गुरबाज और जादरान ने जड़े अर्धशतक नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा उलटफेर किया। सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार धूल चटाई है। इस ऐतिहासिक जीत में अफगानिस्तान की तरफ गेंदबाजों, बल्लेबाजों और फील्डरों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 148 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।…

Read More

नई दिल्ली। ब्लैक टी चाय का एक ऐसा प्रकार है, जिसमें चाय की पत्तियां ग्रीन टी, येलो टी या व्हाइट टी से अधिक ऑक्सीडाइज की जाती हैं। ये अन्य चाय की तुलना में अधिक स्ट्रॉन्ग होती है और वेस्टर्न कल्चर में ये अधिक लोकप्रिय है। ब्लैक टी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे कई बीमारियों के वायरस दूर होते हैं और शरीर निरोगी रहता है। आइए जानते हैं ब्लैक टी के ऐसे ही कुछ अनोखे फायदे- ब्लैक टी के अनगिनत फायदे-* ब्लैक टी में पॉलीफेनोल नाम के एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को डैमेज होने से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पर लिखा, प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गोंड़पारा में रहने वाले व्यवसायी को बैंक में बंधक फ्लैट को बेचने का झांसा देकर 18 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में की। जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गोंड़पारा में रहने वाले दीपक सोनी ज्वेलरी व्यापारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसलापुर में रहने वाला अभिषेक तिवारी उनकी दुकान में खरीदारी के लिए आता था। इसका भुगतान वह नकद अथवा चेक से करता। लंबे समय से दुकान में खरीदारी के कारण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ा राजफाश हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिली है। मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल मिले हैं। सुकमा पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश करते हुए बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। दरअसल नक्सली संगठनों के सामने बड़ा आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ हैं। बस्तर में बढ़ते पुलिस कैम्पो की संख्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सुपेला स्थित किराए के मकान में बीएसएफ जवान की पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले के आरंग क्षेत्र में पिछले दिनों मवेशी तस्करी की आशंका पर ट्रक में सवार तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर फरार एक आरोपित हर्ष मिश्रा को पुलिस ने दुर्ग जिले के बोरसी से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरंग थाना पुलिस के मुताबिक सात जून की आधी रात में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगो थानाक्षेत्र के ग्राम लखनौती निवासी चांद मिया (23) अपने साथी सद्दाम खान और गुड्डू खान के साथ ट्रक ट्रक में मवेशी भरकर महासमुंद से आरंग रोड तरफ रांग साइड से जा रहा था।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि 23 जून को उन्हें श्रद्धांजलि दी। साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा…

Read More

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश नवीन न्याय संहिता की जानकारी देने जिलों में कराएं वर्कशॉप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि चालू खरीफ सीजन में किसानों को समय पर खाद, बीज उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राही कृषकों को लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाकर बैंक खातों में आधार सीडिंग सहित केवायसी यदि पेंडिंग है तो इसे तत्काल पूर्ण किया जाए। एफ.आर.ए. के हितग्राहियों के नामांतरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। जैन आज प्रदेश के संभागायुक्तों और कलेक्टरों से वीडियोकॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं…

Read More

वनमंत्री ने अतिसंवेदनशील ग्राम मर्दापाल में 8.52 करोड़ रुपए के लागत की 54 विकास कार्यों किया लोकार्पण-भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब किसान सहित सभी वर्गो के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मंत्री केदार कश्यप आज कोण्डागांव जिले के अतिसंवेदनशील मर्दापाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे। मंत्री कश्यप ने इस मौके पर 8.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले…

Read More