Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दुर्गुकोंदल जाने वाले मार्ग पर आज दोपहर 1 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना पर तत्काल भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पंहुचकर सड़क हादसे में घायलों को भानुप्रतापपुर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थित को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जनकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग माना के बताए जा रहे हैं। घायलों के संबध में विस्तृत जानकारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में शौर्य स्मृति कप डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता चल रहा है, शनिवार रत्रि में को दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और दंतेवाड़ा के डीआरजी जवानों के बीच मैच हुआ। रोमांचक मुकाबले में डीआरजी के जवानों ने जिला प्रशासन की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। जिला प्रशासन की तरफ से खेल रहे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 2 विकेट चटकाए, जबकि डीआरजी के बबला ने 20 गेंदों में 40 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। डीआरजी की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी और जिला प्रशासन की टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। 10 ओवर में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। दुबे परिवार गोपालपुर की मुखिया स्वर्गीय शांति देवी की आज तेरहंवी कार्य संपन्न हुआ, जिसमे पूरे परिवार, गांव और क्षेत्र के लोग शामिल हुए, और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। सांसद संतोष पाण्डेय जी ने परिवार के सदस्यों से मिलकर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। परिवार के सदस्य राकेश दुबे (बीएसएफ), संजय,नीरज, टेकेश्वर दुबे (आलाप न्यूज), नरेंद्र (रेल्वे), दुर्गेश (सत्यम,लाइब्रेरी बिलासपुर), युवराज ( दुबे बोर्वेल्स), धर्मेंद्र, लकी। सबने आए सभी अतिथि का आभार किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेत में खाद डालने के दौरान हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नवघाटा की है। अपने पति के साथ नीरा बाई खेत में खाद्य डालने गई थी। इस दौरान जमीन से महज 3 फीट ऊपर लटक रहे हाईवोल्टेज तार को हटाने की कोशिश की, लेकिन तार टूटे होने के कारण उसकी चपटे में आने से नीरा बाई की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मौसम विभाग ने अभी-अभी 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की लिस्ट में दुर्ग , बालोद , बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, बस्तर कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिला शामिल है। यह चेतावनी अगले 24 घंटो के लिए है। बता दें कि शनिवार को पाटन में सबसे ज्यादा 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। डौंडीलोहारा में 90 मिलीमीटर, भाटापारा में 80 मिलीमीटर, बालोद में 70 मिलीमीटर, अंबागढ़ चौकी में 60 मिलीमीटर, नगरी और मरवाही में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होती रही। प्रदेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कवर्धा से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि जिले के कोतवाली पुलिस ने 11 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमती लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं बताया गया कि ये आरोपी सरोधा बांध के आसपास पर्यटकों को गांजा बेचने के लिए निकले थे। पुलिस इस मामले में की जांच जुटी हुई है। दरअसल, कवर्धा के सरोधा बांध के आसपास पर्यटकों को गांजा बेचते 2 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 11 किलो गांजे…

Read More

यहां एक क्लिक में देखें रिजल्ट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष-2024 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्गणना के कुल एक हजार 84 आवेदन एवं पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन इस प्रकार कुल 10 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए थे। मण्डल द्वारा जारी परिणाम में पुनर्गणना के 153 एवं पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 इस प्रकार कुल 4 हजार 437 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन…

Read More

   खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने हर गली मोहल्ले में जाकर जनता के बीच में डींग मारते हुए कहा था कि अगर वो विधायक बनेंगे तो 15 दिनों में बिलासपुर की क़ानून व्यवस्था सुधार देंगे,फिर वो जीत गये तब उन्होंने फिर ढींग मारी,कि अब वो इस शहर के अविभावक है सब कुछ ठीक कर देंगे,लेकिन उनकी जानकारी में ये बताना चाहता हूँ कि विधायक जी 180 दिन हो गये है अब और चाकू बाज़ी और तलवार बाज़ी का आँकड़ा 121 पहुँच गया है यानि लगभग हर दूसरे दिन एसी वीभत्स…

Read More

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि जगत के नाथ भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। वैष्णव समाज के अनुयायियों के लिए एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस उपलक्ष्य पर मंदिरों में भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष उपासना की जाती है। साथ ही कीर्तन-भजन कर साधक श्रीहरि के शरण में रहते हैं। इस व्रत की महिमा का गुणगान विष्णु पुराण में विस्तार से किया गया है। धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल…

Read More