Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के ग्राम कांदुलनार निवासी 30 वर्षीय युवक सेपा कन्ना पर बाघ ने हमला किया है, जिससे मौके पर ही उस युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर इंद्रावती टायगर रिजर्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। युवक का मौत कैसे हुआ इसकी जांच के बाद टीम घटना स्थल से वापस मुख्यालय पहुंचने के बाद सिलसिलेवार खुलासा हो पायेगा। बाघ के हमले से महुआ बीन रहे युवक की मौत होने की खबर से इलाके में भय व्याप्त है, यह घटना कांदुलनार इंद्रावती टाईगर रिजर्व क्षेत्र की है।इंद्रावती टायगर रिजर्व के उप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वन्य प्रणी भालू के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने भालू के पैरों को तार से डंडे पर बांधकर, मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार किया है। इस दौरान भालू दर्द से तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह सुकमा जिले के केरलापाल का है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लगभग 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में एक ग्रामीण भालू के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र के बकनाकला गांव में एक महिला ने अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले पति को भारी मात्रा में नींद की दवाई दी, फिर बेहोश होने पर उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाकर जान ले ली। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना घर में मौजूद मासूम बच्ची के सामने अंजाम दी गई। ❖ घटना का विवरण: पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीरपुर श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा, आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बीरपुर मोड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोकमंगल, सुख-शांति और प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। जय श्री राम! जय बजरंगबली! हनुमान भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानि 12 अप्रैल 2025, शनिवार को हनुमान जयंती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन आज भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कहीं सुंदरकांड को कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा, आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कवर्धा के सिद्ध पीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश एवं कवर्धा के विकास और समृद्धि की कामना की। पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।। आप सभी देशवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संकटमोचन हनुमान का जन्मोत्सव 10 अप्रैल यानी आज है। इस दिन भक्त हनुमान जी की के साथ भगवान श्रीराम व माता सीता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीते दिनों छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और उसकी हत्या की वारदात ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। समाज में आक्रोश की लहर है, और आम जनमानस के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी इस अमानवीय घटना की तीखी निंदा की है। इस संवेदनशील और दर्दनाक घटना के विरोध में अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, मुंगेली ने मोर्चा संभालते हुए दुष्कर्मी को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा तिवारी को ज्ञापन सौंपा और यह स्पष्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 15 अप्रैल 2025 को प्रातः 9.30 बजे से सायंकाल 5 बजे तक किया जाएगा। मेले में आईटीआई के समस्त व्यवसायों के उत्तीर्ण प्रशिक्षणाथिर्यो का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीयन व औद्योगिक प्रतिष्ठान का एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन संबधित भी किया जाएगा। इस अवसर पर औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संचालक एवं प्रबंधक को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है, ताकि अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी रोजगार के अवसरों से लाभान्वित हो सके।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत, नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं बीएसएफ 133वीं, 129वीं, 135वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र के ग्राम कांदुलनार में 10 अप्रेल काे नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित किये जाने के दाे दिन बाद सुरक्षाबलों के लगतार आक्रमक कार्यवाही से भयभीत नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का दाैर जारी है। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र कान्दुलपार में 5 नक्सलियों लिमचु वड़दा, सुक्कू नुरेटी, कृष्णा नुरेटी , लालू राम और कटियाराम मंडावी ने नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के समक्ष हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में आज शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियाें को ढेर कर दिया है, सुरक्षाबलाें ने मारे गये दोनों नक्सलियाें के शव और हथियार बरामद कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेढ की पुष्टि करते हुए बताया कि दाे नक्सली मारे गये हैं, मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, तेलघानी नाका में शुक्रवार सुबह एक पेड़ से लटकी हुई लाश पाई गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गई या यह मामला आत्महत्या का है, फिलाहल पुलिस जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज…

