खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत, नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं बीएसएफ 133वीं, 129वीं, 135वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र के ग्राम कांदुलनार में 10 अप्रेल काे नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित किये जाने के दाे दिन बाद सुरक्षाबलों के लगतार आक्रमक कार्यवाही से भयभीत नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का दाैर जारी है।
इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र कान्दुलपार में 5 नक्सलियों लिमचु वड़दा, सुक्कू नुरेटी, कृष्णा नुरेटी , लालू राम और कटियाराम मंडावी ने नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के समक्ष हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में जनताना सरकार के अध्यक्ष सहित परलकोट और बड़े कैडर क्षेत्र के सक्रिय नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से कुतुल एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय थे।
आत्मसमर्पित नक्सली लिमचु वड़दा पर एक लाख रुपये और सुक्कू नुरेटी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है, नक्सलियों ने हथियार भी सुरक्षा बलों को सौंप दिए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए और उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं दी जाएंगी। नारायणपुर पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में नारायणपुर जिले में अब तक कुल 92 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
Trending
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

