Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी आज शनिवार काे दंतेवाड़ा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 मांझीपदर, गीदम नगर पंचायत क्षेत्र के मस्जिद पारा एवं विकासखण्ड गीदम के ग्राम पंचायत कासोली पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी के समक्ष वार्डवासियों व ग्रामीणों ने सड़क एवं गांव व वार्ड के विकास के संबंध में मांग रखी जिस पर विधायक चैतराम अटामी ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए गांव व वार्ड के विकास के सभी कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा की मुझे यह बताते…

Read More

एलएमजी के बदले मिलेंगे 5 लाख और एके-47 पर 4 लाख रुपये बड़े हथियार डंप या विस्फोटक सामग्री की जानकारी देने पर एक लाख का ईनाम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें लाखों रूपए की प्रोत्साहन राशि भी देगी। आत्मसमर्पण करने वालों को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इस नई नीति के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवादियों को समाज की मुख्य धारा में लाकर उन्हें सम्मानजनक जिंदगी जीनेे का अवसर सुलभ करा रही है। नई नीति में…

Read More

उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, आयोग के द्विवार्षिक प्रतिवेदन का किया विमोचन 17 जिला स्तरीय आयोगों में जल्द शुरू होगी ई-सुनवाई की सुविधा- न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा आयोजित उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित सम्मेलन में आयोग के द्विवार्षिक प्रतिवेदन के मुद्रित एवं ई-संस्करण का विमोचन भी किया। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले के मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारपारा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक मां ने अपने मंझले बेटे और वर्तमान पति के साथ मिलकर अपने ही बड़े बेटे की हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया। ? घटना का विवरण पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप भारती (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसकी मां सरिता भारती, मंझले बेटे कारण भारती (उम्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेबदी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ कि पंचायत सचिव सीमा जायसवाल और अन्य आरोपियों ने हितग्राहियों को मिलने वाला राशन खुद हड़प लिया। इस मामले में सरगुजा संभाग के कमिश्नर की सख्ती के बाद रघुनाथनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। ? घोटाले का खुलासा: कैसे हुआ चावल का गबन PDS योजना के तहत प्रत्येक बीपीएल और अंत्योदय परिवार को प्रति माह 35 किलो तक चावल मिलता है। ग्राम पंचायत बेबदी में लगभग 500…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा और जिला प्रशासन की पहल से दंतेवाड़ा जिले को पर्यटन के नए आयाम देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज शनिवार को ग्राम पंचायत पालनार में नौका विहार (बोटिंग) का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुंडामी ने फीता काटकर और नाव को हरी झंडी दिखाकर इस पर्यटन स्थल का उद्घाटन किया। जिस बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के पालनार में बम और बारूद की दहशत थी, आज उसी नक्सलगढ़ पालनार में पर्यटक बस्तर की खूबसूरत प्राकृतिक वादियों का आनंद लेंगे।…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – *सुंदरकांड में एक प्रसंग अवश्य पढ़ें !*थोड़ा सा निवेदन  *“मैं न होता, तो क्या होता?”* “अशोक वाटिका” में *जिस समय रावण क्रोध में भरकर, तलवार लेकर, सीता माँ को मारने के लिए दौड़ पड़ा* तब हनुमान जी को लगा कि इसकी तलवार छीन कर, इसका सिर काट लेना चाहिये! किन्तु, अगले ही क्षण, उन्होंने देखा  *”मंदोदरी” ने रावण का हाथ पकड़ लिया !* यह देखकर वे गदगद हो गये! वे सोचने लगे, यदि मैं आगे बढ़ता तो मुझे भ्रम हो जाता कि  *यदि मैं न होता, तो सीता जी को कौन बचाता?* बहुधा हमको ऐसा…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के 18वें त्रैवार्षिक अधिवेशन को किया संबोधित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में आयोजित अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के 18वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए।मुख्यमंत्री साय ने अधिवेशन में 21 राज्यों से आए श्रमवीरों का प्रभु श्रीराम के ननिहाल में स्वागत किया और उन्हें हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि देशभर से आए श्रमवीरों ने यहाँ आकर एकता और सामंजस्य का बड़ा संदेश देने का कार्य किया है। साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने 14 वर्षों के वनवास में से 10…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में आयोजित विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में हुए शामिल छत्तीसगढ़ के विकास में युवाओं की भागीदारी को लेकर हुई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने युवाओं के साथ आत्मीय संवाद कर छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य और विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध…

Read More

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है।उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Read More