खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के ग्राम कांदुलनार निवासी 30 वर्षीय युवक सेपा कन्ना पर बाघ ने हमला किया है, जिससे मौके पर ही उस युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर इंद्रावती टायगर रिजर्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। युवक का मौत कैसे हुआ इसकी जांच के बाद टीम घटना स्थल से वापस मुख्यालय पहुंचने के बाद सिलसिलेवार खुलासा हो पायेगा। बाघ के हमले से महुआ बीन रहे युवक की मौत होने की खबर से इलाके में भय व्याप्त है, यह घटना कांदुलनार इंद्रावती टाईगर रिजर्व क्षेत्र की है।
इंद्रावती टायगर रिजर्व के उप निदेशक संदीप बलगा ने बताया कि घटना स्थल के लिए विभागीय टीम इसकी जांच के लिए रावाना हुई है। वापस लौटने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पायेगा। आखिर बाघ के हमले से युवक का मौत हुआ या अन्य कारणो से, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। हालांकि कांदुलनार गांव का निवासी सेपा कन्ना उम्र 30 वर्ष महुआ बीनने जाने और युवक की माैत होने की खबर आने के बाद युवक की मौत बाघ के हमले से होने का अंदेशा जताया जा रहा है। आखिर युवक का मौत बाघ के हमले से हुआ या फिर अज्ञात कारणों से कुछ नहीं कहा जा सकत है।
Trending
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

