खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वन्य प्रणी भालू के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने भालू के पैरों को तार से डंडे पर बांधकर, मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार किया है। इस दौरान भालू दर्द से तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया गया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह सुकमा जिले के केरलापाल का है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लगभग 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में एक ग्रामीण भालू के कान को पकड़कर खींच रहा है। दूसरा ग्रामीण उसके सिर में हाथ से जोर-जोर से मार रहा है। इससे पहले भालू की इतनी पिटाई की गई कि उसका मुंह तोड़ दिया गया, जिससे मुंह से खून निकल रहा था। वीडियो में युवक पहले उसके सिर पर वार करता दिखा फिर उसके पंजे को भी तोड़ता नजर आया, बाल खींचे गए। जिस जगह पर भालू के साथ यह क्रूरता हुई वहां पास में ही ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी खड़े हैं, जो जोर-जोर से हंस रहे।
सीसीएफ आरसी दुग्गा एवं सुकमा वनमंडलाधिकारी ने इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वायरस वीडियो के दो युवक की पहचान और पता बताने वाले को दस हजार रुपए की इनाम की घाेषणा करते हुए तीन माेबाईल नंबर 8770083810, 9098728660, एवं 9754613678, जारी किया है। इस नम्बर पर संपर्क कर वायरल विडियाें में दिख रहे दाेनाे युवकाें का नाम-पता और पहचान बताकर दस हजार रुपए का नगद ईनाम पा सकते है।
सीसीएफ आरसी दुग्गा ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं, इसका पता लगाएंगे। जिसके बाद वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत इनपर कार्रवाई होगी। वन्य प्राणियाें के साथ किए गये इस प्रकार के अपराध के लिए 2 वर्ष की सजा से लेकर आजीवन कारावास का प्रावधान है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

