Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा कवर्धा शहर में आयोजित दही हांडी महोत्सव में शामिल हुए खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा शहर के गांधी मैदान और भारत माता चौक में जनक्शन गु्रप द्वारा आयोजित दही हांडी महोत्सव में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रभु श्रीकृष्ण का पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने दही हांडी महोत्सव देखने आएं नागरिकों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गोविंदा टोली के सभी सदस्यों को राधा-कृष्ण का गमछा पहनाकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने भगवान…
3 लाख 83 हजार 559 बच्चो को दी जाएगर एलबेंडाजोल की खुराक खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में बढ़ते कुपोषण की रोकथाम शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 1 से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को आंगनबाड़ी केंद्रों सरकारी व निजी विद्यालयों में एलबेन्डाजोल गोली (पेट के कीड़े मारने की दवा) निशुल्क खिलाई जाएगी। इसके बाद 04 सितंबर को मॉप अप दिवस आयोजित किया जाएगा। जिसमे 29 अगस्त को टैबलेट नही खा पाने वाले छूटे…
जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने सूचना तंत्र मजबूत करें- एसएसपी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने कलेक्टर श्री राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। जिले में यदि कोई कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करे, तो उस पर सख्त कार्यवाही किया जाए। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश…
किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ें : डॉ. लकपाले खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में आज बुधवार को केवीके की स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र लकपाले, निदेशक प्रक्षेत्र, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर थे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आर. के. वर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक, राष्ट्रीय बीज परियोजना, डॉ. संदीप भंडारकर, अधिष्ठाता, रेवेन्द्र सिह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, ढोलिया, बेमेतरा के साथ डॉ. अंगद सिंह राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, केवीके, भांठापारा शामिल हुए। । इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में स्थापित सभी केवीके में भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के एसपी आई.के. एलेसेला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डा.प्रशांत शुक्ला, अनुविभागिय पुलिस अधिकारी पखांजूर रवि कुजूर, थाना प्रभारी बांदे जितेंद्र साहू के निर्देशन में थाना बांदे के अपराध क्रमांक 02/24 ,धारा 420, 467, 468, 34 भादवि. में साइबर फ्रॉड का मुख्य मास्टर माइंड सरगना अज्जाज आलम पिता अनवर हुसैन निवासी किदीरपुर कोलकाता काे फर्जी अकाउंट खुलवाने, फर्जी एटीएम रखने और विड्रोल करने के अपराध में शामिल पाए जाने पर थाना बांदे की टीम ने आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर ट्रांसिट रिमांड पर थाना बांदे लाया गया। आज 28 अगस्त को थाना…
तीज त्यौहार में मजदूरों के हांथ खाली, आर्थिक तंगी से जूझ रहे मनरेगा के मजदूर कबीरधाम जिले में मनरेगा मजदूरों का करीब 36 करोड़ का भुगतान लंबित खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कहते हैं कि न्याय तभी है जब मजदूर को उसका पसीना सूखने से पहले मजदूरी मिल जाए। लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ राज्य और कबीरधाम जिले के मनरेगा मजदूरों को पसीना सूखने से पहले तो दूर, मजदूरी करने के महिनो बाद भी मजदूरी नहीं मिल पा रही है। उक्त बातें मजदूरी से वंचित मनरेगा मजदूरों की पीड़ा व्यक्त करते हुए कवर्धा के पूर्व मण्डी…
एडवायसरी में दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरपूर्वक किया जाए पालन- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को मंकी पॉक्स (एम-पॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु जारी एडवायजरी में दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरपूर्वक पालन करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2024 को मंकी पॉक्स (एमपॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु एडवायजरी जारी की गई है। मंकी पॉक्स (एम पॉक्स) को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 14 अगस्त 2024…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को नुआखाई पर्व शोभायात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री को समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 3 सितम्बर को शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल खेल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल को नुआखाई पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए आमन्त्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर से…
श्री कृष्ण झांकी एवं दही लूट महोत्सव में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने हमें कर्म की प्रधानता की शिक्षा दी है। उन्होंने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है। महाभारत में श्री कृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया। खाद्य मंत्री श्री बघेल मंगलवार को बेमेतरा जिले अंतर्गत नगर पंचायत नवागढ़ में आयोजित भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण झांकी एवं दही लूट महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के भिलाई तीन स्थित सिरसा चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने के विरोध में मंगलवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया. इस प्रदर्शन के बाद अब पुलिस ने अब चरोदा मेयर निर्मल कोसरे समेत 150 से अधिक नेताओं के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है.दरअसल, 27 अगस्त को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के समर्थकों ने दुर्ग के भिलाई 3 थाने का घेराव किया. इससे पहले भिलाई 3 के सिरसा गेट पर एक बड़ी सभा भी आयोजित की गई. जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. वहीं थाने…

