खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के एसपी आई.के. एलेसेला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डा.प्रशांत शुक्ला, अनुविभागिय पुलिस अधिकारी पखांजूर रवि कुजूर, थाना प्रभारी बांदे जितेंद्र साहू के निर्देशन में थाना बांदे के अपराध क्रमांक 02/24 ,धारा 420, 467, 468, 34 भादवि. में साइबर फ्रॉड का मुख्य मास्टर माइंड सरगना अज्जाज आलम पिता अनवर हुसैन निवासी किदीरपुर कोलकाता काे फर्जी अकाउंट खुलवाने, फर्जी एटीएम रखने और विड्रोल करने के अपराध में शामिल पाए जाने पर थाना बांदे की टीम ने आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर ट्रांसिट रिमांड पर थाना बांदे लाया गया।
आज 28 अगस्त को थाना बांदे में कयर्वाही उपरांत आरोपी अज्जाज आलम को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किय गया। विदित हाे कि पूर्व मे इसी प्रकरण में 3 आरोपी जेल मे है इन आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना बांदे के एएसआई देवनारायण बंजारे, तुलाराम तारम, ओमनारायण सिन्हा, राजेंद्र माहेश्वरी और प्रभारी सायबर सेल कांकेर का याेगदान रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

