Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता एवं कौशल विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज नारायणपुर पुलिस थाना में नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार काे जवानों को साैंपे जाने वाले 150 बाइक की चाबी साैंपी। उन्होंने जवानों का हाल-चाल पूछा और नक्सल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए डीआरजी के जवानों को 150 नई बाइक वितरण कर नक्सल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त करने के लिए जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम,…

Read More

नए कलाकारों से सजी मिडिल क्लास पर आधारित है छत्तीसगढ़ी फिल्म खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘संघर्ष एक जंग’ 30 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। नए कलाकारों से सजी यह फिल्म एक एक्शन फैमिली ड्रामा है। फिल्म का प्रदर्शन शहर में दो जगहों पर किया जाएगा।बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के प्रोडयूसर संतोष तिवारी व बाबा देवांगन ने बताया कि यह फिल्म आज के दौर में मिडिल क्लास परिवारों के संघर्ष की कहानी है। फिल्म का हीरो परिवार को छोड़कर शहर जाता है। फिर उसे जिस हालात का सामना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम ने कहा कि जिले के सातों विकासखण्डों में 700 एकड़ का लक्ष्य लेकर सुरजमुखी के फसल को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाए। उन्होंने जिले के उपजाऊ क्षेत्र में सूरजमुखी फसल को लगवाने की पहल करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए। बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जन शिकायत, जन चैपाल, समय-सीमा के प्रकरण पर विभागवार चर्चा कर प्रकरण के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किए। इसके अलावा कलेक्टर ने वनाधिकार मान्यता पत्र के पट्टाधारकों के फौत होने पर वारिसन का नामांतरण करवाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विगत दिनाें बैठक कर काबिल अधिकारियों को नक्सली क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने 24 डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) शुभम तिवारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़, कांकेर, सुमित गुप्ता पुलिस अनुविभागीय अधिकारी काेंटा, सुकमा, ठाकुर गौरव सिंह उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) डीआरजी, दंतेवाड़ा, कुलदीप बंजारे उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) डीआरजी, नारायणपुर, विशाल गर्ग- उप पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा, बीजापुर, दीपक कुमार भगत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेनूर, नारायणपुर, बृजकिशोर यादव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कुटरू, बीजापुर, अमन लखीसरानी- पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, फरसेगढ़, बीजापुर, आकांक्षा पाण्डेय उप पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई कारम सुदरु निवासी पटेलपारा तिमेनार की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खेती किसानी करने वाला ग्रामीण कारम सन्नू उम्र 27 वर्ष मंगलवार रात में अपने घर के सामने बैठा था, इसी दाैरान कुछ हथियारधारी नक्सली पहुंचे और हत्या कर दी। परिजनों ने मिरतुर थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मृतक कारम सन्नू का भाई दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद कार्यरत है। उल्लेखनिय है कि सुरक्षा बलाें का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वंनाचलों में विकास की रोशनी पहुंचाने, प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की है। बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नए कैम्पों का विस्तार किया जा रहा है। ’नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है। इस शब्द का आशय ’आपका अच्छा गांव’। विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए आरंभ की गई। ’पीएम जनमन योजना’ की तरह इस योजना से कैम्पों के निकट पांच किलोमीटर की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग एसपी समेत सरकार को आड़े हाथ लिया था। आज इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। कोई कानून को हाथ में लेगा तो कार्रवाई होगी ही।ओड़िशा दौरे पर रवाना होने से पहले CM विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंगलवार को हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किस बात से डरेगी। पुलिस अपना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुर्ग एसपी को चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।बता दें कि मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले रोकने और सुरक्षा कर्मी से धक्का मुक्की करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर भिलाई 3 थाना का घेराव किया था। भिलाई 3 के सिरसा गेट में कांग्रेस का धरना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 892.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1862.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 497.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 909.1 मिमी,…

Read More

1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को दी जाएगी कृमि की दवा प्रदेश के 33 जिलों में कुल 107.97 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के 1 वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा का सेवन कराया जाएगा। बच्चों व किशोरों के अच्छे स्वास्थ्य, बेहतर पोषण,नियमित शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में…

Read More