Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। आज और कल कई जिलों में भारी बारिश होने का आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम वर्षा व एक दो स्थानों पर वज्रपात व भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि बीते एक सप्ताह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर हुई जिसके असर से बुधवार को रायपुर में दिन का पारा 34 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा। यहां 34.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को चार आईएएस अधिकारियों का तबादले का आदेश जारी किया था, जिसे जारी होने के 1 घंटे के भीतर बदलकर संशोधित आदेश जारी किया है। पूर्व में जारी आदेश में आईएएस जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर आयुक्त बनाया गया था, जिसे बदलकर आयुक्त उच्च शिक्षा कर दिया गया है। वहीं रायपुर आयुक्त महादेव कावरे को बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। डौंडी में कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर एक शख्स की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, यह शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र जा है।पुलिस के मुताबिक शव के पास फाँसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं, जिससे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोल स्कैम केस में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सौम्या ने इस बार सुप्रीम कोर्ट से निलंबित IAS रानू साहू और सुनील अग्रवाल की जमानत को आधार बनाया था। सौम्या करीब 16 महीने से जेल में बंद हैं। ये तीसरी बार है, जब हाईकोर्ट से सौम्या की जमानत खारिज की गई है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। इससे पहले कोल स्कैम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट भी याचिका खारिज कर चुका है। कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख…

Read More

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर उनके योगदान को किया याद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल-प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद के सम्मान और याद में उनके जन्मदिन को हम हर साल खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। साय ने मेजर ध्यानचंद के खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि ध्यानचंद जी ने हॉकी में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत को ओलंपिक में तीन बार गोल्ड…

Read More

दूर हो जाती है उदासी, जब सास-बहू के खाते में आती है राशि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़ो से घिरा गाँव है कारीमाटी..। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गाँव में खपरैल वाले कच्चे मकान में एक साथ रहने वाली सास-बहू मंगली बाई और प्रमिला बाई को बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में रहना पड़ता है। इनके छोटे से गाँव से अन्य गाँव की दूरी अधिक होने और रास्ते में घना जंगल तथा पहाड़ होने की वजह से रोजी-मजदूरी का काम भी मिल नहीं पाता था, ऐसे में कई जरूरी कार्यों के…

Read More

शिक्षा के साथ कला के क्षेत्र में दिखाएं अपनी प्रतिभा- कलेक्टर प्रतियोगिता में सामूहिक गीत, एकल गायन, वाद्ययंत्र के प्रतिभागियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिला प्रशासन द्वारा जिले में प्रतिभाओं को निखारने एवं पहचानने ‘‘टैलेन्ट तिहार: प्रतिभा को पंख‘‘ कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन आज जांजगीर मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। टैलेंट तिहार कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रथम दिवस सामूहिक गीत, एकल गायन, वाद्ययंत्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। टैलेंट तिहार: प्रतिभा को पंख कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभागियों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा शेयर धारक गन्ना किसानों को रियायती दर पर 25 रूपए प्रति किलोग्राम के मान से 50 किलोग्राम शक्कर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। जिसके अनुक्रम में कारखाना द्वारा शेयर धारक गन्ना किसानों को उनके सदस्यता क्रमांकवार, तिथिवार शक्कर वितरण का कार्यक्रम जारी गया था। गन्ना किसानां के मांग को दृष्टिगत रखते हुए क्रमांकवार, तिथिवावर शक्कर वितरण कार्यक्रम को निरस्त करते हुए पूर्व वर्षो में जिस प्रकार शक्कर का वितरण किया जाता था, उसी अनुसार इस वर्ष भी शक्कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 21 सितम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका न्यायालय के स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजित किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे द्वारा आज आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक…

Read More