Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के कांकेर सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है, मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह जवानों का एक दल सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानाें के द्वारा नक्सलियों काे मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है, जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली ढेर हो गए हैं। माैके पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में एक सड़क दुर्घटना में डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू उम्र 39 वर्ष सर्चिंग ड्यूटी पर 28 अगस्त की दरमियानी रात्रि को मिरतुर क्षेत्र में बाइक से रवाना हुए थे, इसी दौरान ग्राम बेचापाल के आस-पास रोड़ दुर्घटना होने से सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू एवं साथ में बैठे बस्तर फाइटर का आरक्षक उदय कुमार पटवा घायल हो गया है। सहायक उपनिरीक्षक चमरू तैलम दंतेवाड़ा हॉसिप्टल में इलाज के दौरान मौत हो गई । सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू का पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है l मृतक सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू के पार्थिव…
ऑल इंडिया एथलेटिक्स संगठन के उपाध्यक्ष जीएस पटनायक पहुंचें बिलासपुर खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ओलंपिक में भारतीय टीम के साथ पेरिस गए ऑल इंडिया एथलेटिक्स संगठन के उपाध्यक्ष और उड़ीसा एथेलेटिक्स संगठन के अध्यक्ष जीएस पटनायक एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों के खेल और ओलंपिक को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के परफॉर्मेंस को लेकर बात की वही देश में खेलों में खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रदर्शन को लेकर जानकारी दी। इस दौरान जीएस पटनायक ने कहा कि, देश में खिलाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन उनके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा में कांग्रेस से गए नेताओं को जगह नहीं मिलने के आरोप पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धर्मजीत कहां है, सरगुजा के सांसद कौन है। संभाल तो सकते नहीं है, सम्मान देना है नहीं। कांग्रेसियों को पहले दिन से सिखाया जाता है कि कार्यकर्ता और जनता से कोई मतलब नहीं, गांधी परिवार का सम्मान करो। बाकी से कोई मतलब नहीं है, इसलिए टूट-फूट होती है।भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के पुतला दहन और लाठी चार्ज को लेकर कहा कि सारी अकल विपक्ष में रहने पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिली शिकायत पर जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई की है।तखतपुर तहसील के आरआई बेलपान सुरेश कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया है। आरआई सुरेश ठाकुर ने सकरी तहसील के बेलमुंडी में पटवारी रहने के दौरान एक किसान की जमीन की हेराफेरी किया था। पीड़ित किसान अरविंद कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को 8 अगस्त को आयोजित जनदर्शन में शिकायत की थी, जिसमें बताया कि उनके पिताजी द्वारा बंटवारे के तहत 3.92 हेक्टेयर जमीन उन्हें मिली थी। मेरे नाम से इस जमीन का अलग से पर्चा था। मैं बिलासपुर में रहता हूं, और यदा-कदा…
हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में अजा एकादशी के व्रत का बहुत महत्व माना जाता है। अजा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है।धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अजा एकादशी का दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। आइए, जानते हैं कि अजा एकादशी व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…
मुख्यमंत्री साय ने जताया हर्ष, प्रधानमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजनाओं की कुल लागत करीब 1,360 करोड़ रुपये हैं। इसमें दो नए रेलवे स्टेशन भी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे की कुल 6,456 करोड़ की तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सात जिलों को कवर किया जाएगा। प्रदेश में दोहरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हर्ष व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश…
‘बढ़ेगी देश भक्ति की भावना’- मंत्री विजय शाह खबर वर्ल्ड न्यूज-रतलाम। मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब बच्चे यस सर या यस मैडम नहीं बोलेंगे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के आदेश के अनुसार, उपस्थिति के दौरान बच्चे हाथ खड़ा करते हुए जय हिंद सर या जय हिंद मैडम बोलेंगे। मंत्री का मानना है कि इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी।जिले का प्रभार मिलने के बाद बुधवार को पहली बार रतलाम आए विजय शाह ने सर्किट हाउस व रंगोली सभागृह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात के दौरान यह बात कही।
नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) इन दिनों कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में एंट्री करने जा रही श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस फिल्म ने अब तक कलेक्शन के आधार पर कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटाई है। रिलीज के 14वें दिन स्त्री 2 ने कन्नड़ फिल्म स्टार यश यानी हमारे रॉकी भाई की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF-2) को भी धराशायी कर दिया है। इसका अंदाजा आप स्त्री 2 के 14वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के माध्यम…
नई दिल्ली। गरमा-गरम समोसे, पकौड़े, चाट इन सबकी खुशबू ऐसी होती है कि इन्हें खाने से खुद को रोक पाना बड़ा ही मुश्किल होता है और बारिश के मौसम में तो इन्हें खाने की और भी ज्यादा तलब होती है, लेकिन इस मौसम में खानपान में जरा सी भी लापरवाही पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं की वजह बन सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, वर्षा ऋतु में पनपने वाले बीमारियों से बचने का राज हमारे खानपान में ही छिपा हुआ है। इस मौसम में हमारे शरीर की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, ऐसे में बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार भोजन…

