नई दिल्ली। दही एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो दूध को जमाकर बनाया जाता है। दही का स्वाद अधिकतर लोगों को खूब भाता है और इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। गर्मियों में दही की लस्सी बनाकर भी पी जाती है। दही एक ऐसी चीज है, जिसे लोग अक्सर फ्रिज में रख देते हैं और कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं। दही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन यह कुछ ही दिनों तक ताजा और खाने लायक बना रहता है। हालांकि कई बार दही खराब भी हो जाता है, लेकिन लोगों को पता ही नहीं चलता है। चलिए जानते हैं कि दही को कितने दिनों तक यूज किया जा सकता है और कब यह खराब होने लगता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दही को रूम टेंपरेचर यानी 25 से 30 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाए, तो यह आमतौर पर 1 से 2 दिनों तक ही अच्छा रहता है। इसके बाद इसमें खटास बढ़ने लगती है और उसका स्वाद व गंध बदल जाती है। अगर दही को फ्रिज में सुरक्षित तरीके से रखा जाए, तो यह 5 से 7 दिनों तक ठीक रह सकता है। इसके बाद दही खराब होने लगता है। दही खराब होने पर अत्यधिक खट्टा हो जाता है और पानी ठोस पदार्थों से अलग हो जाता है। इसमें दुर्गंध आना, स्वाद में तीखापन या अजीब सा जायका आने लगता है। कभी-कभी खराब दही में फफूंदी भी दिखाई देने लगती है, जिसके बाद उसे नहीं खाना चाहिए।
अगर तापमान ज्यादा हो, तो दही जल्दी खराब होने लगता है। साफ-सफाई की कमी, खुला वातावरण और बार-बार उसे चम्मच से निकालने से दही जल्दी खराब होने लगता है। अगर दही को दूषित चम्मच या गंदे हाथों से बार-बार छुआ जाए, तो उसमें बैक्टीरिया का विकास तेजी से होता है, जिससे यह जल्दी खराब होने लगता है। पैकेज्ड दही एयर-टाइट कंटेनरों में बेचा जाता है और इसमें प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जिससे यह ज्यादा दिनों तक ठीक रहता है। हालांकि एक बार खुलने के बाद इसकी शेल्फ लाइफ भी कम हो जाती है। घर के दही को 2 से 3 दिनों में खा लेना चाहिए।
दही को ज़्यादा दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए इसे हमेशा फ्रिज में ही रखें और ढक्कन से ढककर रखें। जिस बर्तन में दही रखा गया है, वह साफ और सूखा होना चाहिए। दही निकालने के लिए सूखे और साफ चम्मच का ही प्रयोग करें। गर्म भोजन के पास दही न रखें, क्योंकि गर्मी बैक्टीरिया को तेजी से बढ़ने में मदद करती है। दही एक पौष्टिक और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, लेकिन इसकी ताजगी सीमित समय के लिए ही रहती है। इसे 1 से 2 दिनों में इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है अगर स्वाद, गंध या बनावट में कोई बदलाव दिखे, तो उसे खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


