नई दिल्ली। सदाबहार का पेड़ आपने कई बार देखा होगा। इसे विंका भी कहा जाता है। इसमें गुलाबी, सफेद या बैंगनी रंग के फूल खिलते हैं। आयुर्वेद में इन फूलों का बहुत महत्व है। इनकी मदद से कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। लेकिन इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
डायबिटीज करें कंट्रोल
आयुर्वेद आचार्य एस। के. कटियार कहते हैं कि डायबिटीज की बीमारी शरीर को खोखला कर देती है। अगर इसे कंट्रोल ना किया जाए तो आंख, किडनी समेत कई अंग प्रभावित होते हैं। डायबिटीज अगर कंट्रोल नहीं हो रही है तो सदाबहार के 2 से 3 फूलों को सुबह खाली पेट चबाएं। आप इनके फूलों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। कुछ दिन में ही फायदा दिखने लगेगा।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
सदाबहार के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं सदाबहार में विंक्रिस्टीन और विंब्लास्टीन जैसे अल्कलॉयड्स पाए जाते हैं जो कैंसर को रोकते हैं। इससे कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि नहीं होती।
दाद-खुजली में फायदेमंद
सदाबहार एक औषधीय पौधा है जो त्वचा के रोगों को भी दूर रखता है। गर्मी के मौसम में अक्सर पसीना आने से लोग दाद की शिकायत करते हैं। इस वजह से खुजली भी होती है। कई बार यह भयानक रूप ले लेती है। दाद-खुजली होने पर सदाबहार के फूलों को पीसकर इसका पेस्ट उस प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। यहीं नहीं इन फूलों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। अगर कहीं घाव हो जाए तो इनका पेस्ट लगा लें। इससे फुंसियां और मुंहासे भी जल्दी ठीक होते हैं।
पेट की सेहत रहेगी अच्छी
इन फूलों में जादू है। सदाबहार को खाने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है। सुबह खाली पेट इन्हें खाने से सेहत भी ठीक रहती है। जिन लोगों को अपच, एसिडिटी, कब्ज समेत पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें सदाबहार के फूलों का सेवन जरूर करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर रखे नियंत्रित
आजकल ज्यादातर लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। तला भूना खाना और जंक फूड हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह बनता जा रहा है। वहीं कई लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझते हैं। इन दिक्कतों से बचने के लिए सही डाइट के साथ सदाबहार के फूल और पत्तियां लें। इससे खून की नसें रिलैक्स होती हैं और ब्लड का फ्लो ठीक रहता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है।
किन लोगों को इससे बचना चाहिए
सदाबहार के फूल देखने में भले ही सुंदर और गुणकारी हों लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है। यह हर किसी को सूट करें, यह भी जरूरी नहीं है। इसे अधिक मात्रा में खाया जाए तो उल्टी, दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, उन्हें इस पेड़ के फूलों को खाने से बचना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है। वहीं जो महिलाएं बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, उन्हें भी इसे नहीं खाना चाहिए। छोटे बच्चों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें भी इससे दूर रखना चाहिए। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है, इसे खाने से और कम हो सकता है इसलिए ऐसा करने से बचें। कुछ लोगों को फूल-पौधों से एलर्जी होती है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


