खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सभागार में आयोजित जल-वन-जन संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, अपर मुख्य सचिव वन ऋचा शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संगोष्ठी का आयोजन वनमंडल दुर्ग द्वारा आयोजित किया गया।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जल संकट और पर्यावरण के महत्व पर पावर प्रजेंटेशन के ज़रिए तथ्यों और आँकड़ों को साझा किया। उन्होंने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और जल संचयन के महत्व पर जोर दिया।प्रगतिशील किसानों ने कम पानी वाली फसलों के बारे में जानकारी दी और अपने गांवों को जल संकट से बचाने के उपाय बताए।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बेमेतरा जिला वन विहीन है, और इसे हराभरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर काम कर रहा है, पर स्थानीय लोगों को भी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने ट्यूबवेल, पंप बोरिंग, उद्योग आदि के बारे में जानकारी ली | उन्होंने सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायत भवनों और भवन निर्माण स्थलों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने पर बल दिया।
इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कम पानी की फसलों, जैसे कोदो-कुटकी, अरहर, मक्का, दलहन, तिलहन जैसी फसलों को अपनाने पर जोर दिया। वन मंत्री ने जल संकट से निपटने के लिए “जल मित्र ग्राम” की अवधारणा पर भी चर्चा की, जिसमें हर गाँव को अपना जल बजट तैयार करने और वर्षा जल संग्रहण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि जल संरक्षण सिर्फ सरकार या प्रशासन का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि खाद्य उत्पादन की दिशा में भी हमें फसलों के चयन में विवेक रखना होगा और किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी लोग अपने घरों में भी वर्षा जल संचयन की व्यवस्था बनाएं।
अपर मुख्य सचिव वन ऋचा शर्मा ने कहा कि हमें वर्षा जल संचयन को आदत में शामिल करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों और कॉलेजों में जल जागरूकता अभियान चलाकर नई पीढ़ी को इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से “एक घर-एक पौधा” अभियान के रूप में लिया जाए , जिससे हर घर में कम से कम एक पौधा लगाया जाए और उसकी देखभाल सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न में पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू,पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, वनमंडलाधिकारी दुर्ग दीपेश कपिल, एसडीओ वन एच,वी दुबे,रेंजर माधुरी तिवारी,पूर्व विधायक अवधेश चंदेल,अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजकर बोर्ड प्रह्लाद राजकर, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, अध्यक्ष जनपद हेमा दिवाकर, अजय साहू, राजेन्द्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधि किसान गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा



