नई दिल्ली। स्कूल से आते हुए बेटे ने मां से पूछा कि, फिर से मास्क पहनना जरूरी है क्या? थोड़ी देर तक तो वो चुप रह गई। लेकिन थोड़ी देर बाद उसे याद आया कि जब हर बाहर जाने से पहले मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाता था। अब जब कोविड-19 एक बार फिर धीरे-धीरे उभरने लगा है, तो ये सवाल हर घर में गूंजने लगा है। “क्या अब हमें फिर से सतर्क होने की जरूरत है?”
बता दें, भले ही हमने कोरोना को काफी हद तक काबू में कर लिया हो, लेकिन लापरवाही हमें फिर से मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए आज हम बात करेंगे कोरोना की उन पांच गाइडलाइंस की, जिन्हें एक बार फिर से याद करना बेहद जरूरी है, ताकि आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य पूरी तरह सुरक्षित रहे।
मास्क पहनना फिर से बनाएं आदत
अब जब लोग फिर से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने लगे हैं, मास्क पहनना अनिवार्य हो जाना चाहिए। यह न सिर्फ आपको वायरस से बचाता है, बल्कि आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखता है। विशेषकर बुज़ुर्ग और बच्चे को ध्यान देना चाहिए, जिन्हें संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
हाथों की स्वच्छता में न करें लापरवाही
कोरोना के मामले कम हुए हों, लेकिन हाथ धोने की आदत को न छोड़ें। हर बार बाहर से आने पर, खाना खाने से पहले और किसी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छे से साबुन या सैनिटाइज़र से साफ करें।
सोशल डिस्टेंसिंग को फिर से अपनाएं
रेस्टोरेंट, मार्केट या ऑफिस, जहां भी जाएं, वहां भीड़ से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। ये एक छोटी सी आदत है जो बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
सर्दी-खांसी को न करें नजरअंदाज
अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण हैं तो उसे घर पर रहकर आराम करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। खुद को आइसोलेट करना और दूसरों से दूरी बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।
बूस्टर डोज जरूर लगवाएं
जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं ली है या जिन बच्चों को टीका नहीं लगा है, उनके लिए यह सही समय है। वैक्सीनेशन न सिर्फ संक्रमण को रोकता है, बल्कि संक्रमण के बाद के प्रभावों को भी कम करता है।
आज जब हम थोड़े सहज हो गए हैं, कोरोना हमें फिर से याद दिला रहा है कि सतर्कता ही सुरक्षा है। ये पांच सरल सी गाइडलाइंस अगर हर घर में फिर से अपनाई जाएं, तो न सिर्फ संक्रमण से बचा जा सकता है, बल्कि हम एक बार फिर से समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


