नई दिल्ली। भारतीय किचन यानी औषधीय गुणों का खजाना। हर इंग्रीडिएंट अपनी खूबियों से भरपूर होता है। ये न सिर्फ फूड को टेस्टी बनाने में मददगार होते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसे ही एक छिपे हुए स्पासेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सुगंध और टेस्ट से तो आप रूबरू होंगे, लेकिन ये सेहत के लिए भी उतना भी लाभकारी होता है। ये है लौंग। सिर्फ साबुत लौंग ही नहीं, बल्कि इसका पानी भी हेल्थ पर काफी अच्छा असर डालता है। अगर सोने से पहले इसका सेवन किया जाए तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ…
कैसे करें लौंग के पानी का सेवन?
लौंग का सेवन कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन रात में लौंग का पानी पीने से शरीर पर कई असर देखने को मिलते हैं। इसके लिए दो लौंग को पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को ठंडा होने या गुनगुने पर इसका सेवन करें।
क्या होता है फायदा?
लिवर की सफाई करता है: लौंग का पानी पीने से लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद मिल सकती है। एक स्टडी के अनुसार इसमें पाए जाने वाला यूजेनॉल सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है, जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है: लोगों को रात में खाना खाने के बाद अक्सर गैस, अपच जैसी डाइजेशन प्राॅब्लम होती हैं। ऐसे में लौंग का पानी राहत दे सकता है। इसका सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में गेम चेंजर की तरह काम कर सकता है। एक स्टडी के अनुसार लौंग दस्त और गैस्ट्रिक चिड़चिड़ापन के लक्षणों से राहत दिलाने में कारगर है। वे पाचन एंजाइम को भी बूस्ट करता है, जिससे डाइजेशन सिस्टम इंप्रूव करने में मदद मिलती है।
नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार: लौंग का गर्म पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लौंग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, इसलिए इसका पानी हानिकारक संक्रमणों से लड़ने की बाॅडी की क्षमता में सुधार कर सकता है।
मुंह का रखता है ध्यान: लौंग में यूजेनॉल पाया जाता है, जो कई तरह की ओरल समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। यूजेनॉल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करते हैं। जब सोने से पहले इसका सेवन किया जाता है, तो यह सुनिश्चित करेगा कि आपका मुंह बैक्टीरिया-फ्री रहे।
स्टे्स से रखता है दूर: लौंग में यूजेनॉल होने के चलते ये स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। सोने से पहले लौंग का पानी पीने से स्ट्रेस फ्री फील हो सकता है। जो अच्छी नींद में मदद करता है।
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


