खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभााग में आज साेमवार काे वट सावित्री व्रत का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिरों और वटवृक्षों के पास जाकर पूजा-अर्चना की। वटवृक्ष की जड़ में जल चढ़ाया और तने में कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा कर वटसावित्री व्रत का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सावित्री-सत्यवान की पाैरांणिक दंत कथा पर आधारित है। जिसमें सावित्री ने अपने पति के प्राण यमराज से वापस लिए थे। इसी आस्था एवं विश्वास के साथ महिलाएं वटवृक्ष को शिव का स्वरूप मानकर पूजा करती हैं। वटवृक्ष को दीर्घायु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आज सुबह ओ ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिला श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाएं समूह में व्रत कथा का श्रवण करती दिखीं। पूजा के बाद महिला श्रृद्धालुओं ने एक-दूसरे को सौभाग्यवती होने की कामना के साथ प्रसाद क वितरण किया।
Trending
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

