खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जयंती नगर में अनैतिक देह व्यापार करने वाली महिला को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयंती नगर के एक घर में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने अपने दो जवानों को ग्राहक बनाकर भेजकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने जयंती नगर निवासी 63 वर्षीय शशि उपाध्याय के साथ सन्तराबाड़ी निवासी जसप्रीत सिंह, जयंती नगर निवासी लखन सिंह को गिरफ्तार किया। महिला के घर से 12000 रुपए नगद भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, महिला वाट्सएप के माघ्यम से ग्राहकों से सम्पर्क कर लड़कियां बुलाती थी और ग्राहकों से दो हजार रुपए अतिरिक्त लेकर लड़कियां उपलब्ध कराती थी। घर के आसपास के लोगों को महिला पर संदेह हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा कि मौके पर कांकेर, रायगढ़ और कोलकाता की लड़कियां मौजूद थी।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

