खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। बीते दिनों सोशल मीडिया पर इंडियन एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की धमकी की खबर से पुलिस महकमें हड़कंप मच गया था। जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुआ बताया कि, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का एक नाबालिग लड़का, जो एक कारोबारी का पुत्र है।
सोशल मीडिया पर इंडियन एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आरोपी पाया गया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दरअसल, फ्लाइट नंबर AI 119 मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बम होने का ट्वीट करने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम गठित की, जिसकी कमांड 2015 बैच के IPS मुंबई पुलिस के DCP मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

