खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अक्टूबर मंगलवार को बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे जगदलपुर में दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे।
सीएम साय 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे।
जहां वे पुलिस लाईन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 7.15 बजे से 8.15 तक का समय स्पीकर हाउस में आरक्षित रहेगा। सीएम साय रात 8.30 बजे से 10 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

