खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार की तड़के सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल, नेशनल हाइवे 30 पर जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस खड़ी ट्रक में जा टकराई। भीषण टक्कर से बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, महेंद्रा ट्रेवल्स की बस (सीजी 04 पी डब्ल्यू 5480) यात्रियों को जगदलपुर से लेकर रायपुर की ओर आ रही थी। घटना सुबह तकरीबन 4 बजे की बताई जा रही है। सभी यात्री हल्की नींद में थे, तभी अचानक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, मृतक की पहचान रामप्रसाद मरकाम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

