खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। दुर्ग जिले में रेत खनन की समस्या लगातार जारी है स्थानीय स्तर पर अवैध खनन पर ग्रामीणों को परेशानी हो रही और वे शासन को रोयल्टी का भी नुकसान उठाना पड़ रहा इस मामलों में स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा। अवैध खनन दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले पाटन ब्लॉक के बोरेंदा में खारुन नदी के किनारे अवैध खनन किया जा रहा।
स्थानीय रोजगार पर प्रभाव: मशीनों के इस्तेमाल से स्थानीय लोगों को रोजगार खोने का खतरा है, स्थानीय लोगों की परेशानी, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण वे परेशान हैं।
क्या इस नुकसान का जवाब अधिकारी देगे या फिर शासन?

