नई दिल्ली। आज के जमाने में 15-20 साल की उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। कई लोगों के बाल 20 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह सफेद हो जाते हैं। इन दिनों छोटे बच्चे भी सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। कम उम्र में बाल सफेद हो जाएं, तो लोगों को मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। डॉक्टर्स मानते हैं कि सफेद बालों को दोबारा काला करना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और योगाभ्यास की मदद से सफेद बालों को दोबारा काला किया जा सकता है। योग गुरु बाबा रामदेव ने एक टीवी चैनल से बातचीत में सफेद बालों को दोबारा काला करने के बेहद आसान तरीके बताए हैं, जिनसे सफेद बालों की समस्या के अलावा बाल झड़ने की परेशानी से भी राहत मिल सकती है।
बाबा रामदेव ने बताया कि जिन लोगों के कम उम्र में बाल सफेद हो रहे हैं, उन्हें नियमित रूप से आंवला, एलोवेरा और गिलोय का रस निकालकर पीना चाहिए। इन चीजों में अनगिनत पोषक तत्व होते हैं, जो सफेद बालों की समस्या से राहत दिलाने में कारगर हो सकते हैं। सफेद बालों से जूझ रहे लोग सुबह एलोवेरा-आंवला जूस पिएं और रात को दूध के साथ एक चम्मच च्यवनप्राश खाएं। इससे गजब के फायदे मिल सकते हैं और बाल नेचुरल तरीके से काले हो सकते हैं। इसके अलावा लोगों को बालों को दोबारा काले करने के लिए नियमित रूप से शीर्षासन और सर्वांगासान का अभ्यास करना चाहिए। इन योगाभ्यास से बालों तक खून का प्रवाह बेहतर होता है और प्रीमेच्योर ग्रेइंग से राहत मिलती है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार इन आसनों का अभ्यास कर सकते हैं।
योग गुरु के मुताबिक कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से बचने के लिए लोगों को खूब हरी सब्जियां खानी चाहिए और दिन में दो-दो मिनट नाखून रगड़ने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति इन सभी बातों का सही तरीके से पालन करे, तो कम उम्र में सफेद हुए बाल दोबारा काले हो सकते हैं और सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। बेहतर खान-पान, अच्छी लाइफस्टाइल, नियमित योगाभ्यास और तनाव से राहत पाने वाली गतिविधियां करने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आज के जमाने में बड़ी तादाद में लोग बालों की परेशानियों से जूझ रहे हैं, जिनसे बचा जा सकता है।
Trending
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

