खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज 14 और 15 अक्टूबर को कोरबा एवं कोण्डागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री देंवागन सोमवार को कोरबा जिले के सुराकछार पंखादफाई दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सायं 5 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा से प्रस्थान कर 5.30 बजे सुराकछार पंखादफाई पहुंचेंगे और वहां दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना तथा भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 6 बजे सुराकछार पंखादफाई कोरबा से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
मंत्री देवांगन 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शंकर नगर रायपुर से कोण्डागांव के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस कोण्डागांव पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.40 बजे आवास मेला ऑडिटोरियम कोण्डागांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3 बजे कोण्डागांव से प्रस्थान कर सायं 6 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

