नई दिल्ली। ऐसी भीषण गर्मी में खुद को बचाना बहुत ही बड़ा काम हो जाता है। ऐसे में नारियल पानी एक प्राकृतिक अमृत की तरह काम करता है। जो आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकता है। जिससे गर्मी में भी आप स्वस्थ रहते हैं। इसका स्वाद जितना हल्का और सुकूनदायक होता है, इसके फायदे उतने ही गहरे और प्रभावशाली होते हैं। जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं, नारियल पानी पीने के फायदे।
1. हाइड्रेशन का पावरहाउस
* नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स (पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम) भरपूर होते हैं।
* ये शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखते हैं, खासकर पसीने से जो नमक और मिनरल्स निकलते हैं, उन्हें यह रीप्लेस करता है।
2. हीट स्ट्रोक से बचाव
*तेज गर्मी और लू लगने की स्थिति में नारियल पानी शरीर का तापमान संतुलित करता है।
* यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है।
3. पाचन सुधारता है
* इसमें प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं।
* कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
* पोटैशियम की उच्च मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
* दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
* नियमित सेवन से स्किन हाइड्रेट रहती है और नेचुरल ग्लो आता है।
* बालों को भी पोषण देता है और डिहाइड्रेशन से होने वाले हेयर फॉल को कम करता है।
6. शुगर और कैलोरी में कम
* एक कप नारियल पानी में लगभग 45-50 कैलोरी होती है और नैचुरल शुगर होती है।
* डायबिटिक लोग भी सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।
तो इस तरह से आप इन गर्मियों में आसानी से बच सकते हैं, और खुद को और अपनों का ख्याल रख सकते हैं। इसलिए आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए। इसको आप ताजी भी पी सकते हैं, या फिर फ्रिज में ठंडा करके भी सकते हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

