खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक सराहनीय पहल की शुरुआत होने जा रही है। वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन आगामी 1 मई, श्रमिक दिवस के अवसर पर ‘हेलमेट बैंक’ की शुरुआत कर रहे हैं, जहाँ सिर्फ 1 रुपये में आम नागरिकों को हेलमेट किराए पर मिलेगा। यह हेलमेट बैंक नेहरू नगर चौक स्थित होटल के सामने खोला जाएगा और लोगों को मात्र आधार कार्ड दिखाकर हेलमेट प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी।
सड़क सुरक्षा के लिए अभिनव कदम
विधायक सेन का कहना है कि वे जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने कहा, “देश में हर साल लाखों लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है, जिनमें से बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के होते हैं। कुछ लोग आर्थिक कारणों से हेलमेट नहीं खरीद पाते, इसी वजह से मैंने ‘हेलमेट बैंक’ की शुरुआत का फैसला लिया।”

