खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। करोड़ों के तेंदूपत्ता घोटाले में सुकमा के DFO की गिरफ्तारी की बड़ी खबर सामने आ रही है। ACB-EOW की टीम ने आज सुबह सुकमा के तत्कालीन DFO अशोक पटेल को रायपुर स्थित एक बंगले से अपने कब्जे में ले लिया है।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आईएफएस अशोक पटेल को करोड़ों के तेंदूपत्ता घोटाले में लिप्तता के चलते गिरफ्तार किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि आज उन्हें अदालत में पेश कर ACB-EOW रिमांड में ले सकती है। बताया जा रहा है कि वन एवं जलवायु विभाग के मुखिया भी एजेंसियों के निशाने पर है। हालांकि DFO की गिरफ्तारी को लेकर ACB-EOW की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 2015 बैच के आईएफएस अशोक पटेल ने वर्ष 2021-2022 की तेंदूपत्ता मजदूरों के करोड़ों की बोनस की रकम को ना तो उनके खातों में ट्रांसफर किया था और ना ही मजदूरों को नगदी में भुगतान किया गया था। राज्य सरकार ने मामला उजागर होने के बाद आरोपी DFO को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है।
Trending
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

