नई दिल्ली। गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। अक्सर लोग इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स और ठंडी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं, लेकिन लौकी का जूस इन सभी चीजों से भी ज्यादा लाभकारी हो सकता है। लौकी के जूस में पोषक तत्वों का खजाना होता है और इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लौकी का जूस पेट को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को सुधारता है। लौकी का जूस नियमित रूप से पीने से स्किन पर निखार आता है।
यूएस के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) की रिपोर्ट के मुताबिक गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। लौकी का जूस शरीर को ठंडा रखता है और पानी की कमी को दूर करता है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है। लौकी का जूस पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। कब्ज, एसिडिटी या पेट की अन्य समस्याएं हैं, तो लौकी का जूस राहत दिला सकता है। यह पेट की सफाई भी करता है और अपच को दूर करता है।
गर्मियों में स्किन को हेल्दी और चमकदार रखने के लिए लौकी का जूस फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में त्वचा पर पसीना और धूल-मिट्टी जमा हो जाती है, जिससे स्किन की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। लौकी के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, जिससे त्वचा पर निखार आता है। यह झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है। रोज लौकी का जूस पीने से त्वचा में चमक बनी रहती है और मुंहासों की समस्या कम होती है। लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स बीपी कंट्रोल करते हैं और ब्लड फ्लो सुधारते हैं। इससे हार्ट हेल्दी रहता है।
लौकी का जूस किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लौकी का जूस पीने से किडनी स्टोन से राहत मिल सकती है, क्योंकि यह ड्यूरेटिक गुणों से भरपूर होता है। यह जूस डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो लौकी का जूस अच्छा विकल्प हो सकता है। लौकी का जूस कम कैलोरी और पानी भरपूर होता है। इससे शरीर को ताजगी मिलती है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

