नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में कई लोग ठंडी तासीर वाले फलों और ड्राई फ्रूट्स की तलाश करते हैं। अंजीर एक ऐसा ही ड्राई फ्रूट है, जिसे आमतौर पर सर्दियों में खाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करती है। अगर इसे आम के जूस के साथ मिलाकर रात में नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो यह गर्मी में शरीर को कई गुना अधिक लाभ पहुंचा सकता है।
अंजीर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स। ये सभी तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन को बेहतर करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। गर्मी में जहां पसीने और लू के कारण शरीर कमजोर पड़ सकता है, वहीं अंजीर और आम के जूस का कॉम्बिनेशन शरीर को जरूरी पोषण और ताजगी देने का काम करता है।
डॉक्टर शंकर प्रसाद ने बताया कि गर्मी के समय अंजीर बहुत गुणकारी होता है। इसे गर्मी के समय खा सकते हैं और मैंगो शेक की तरह अंजीर को आम के साथ मिक्स करके भी जूस पिया जा सकता है। इससे शरीर की गर्मी कम होती है, हड्डियों को मजबूती मिलती है, पाचन प्रणाली बेहतर होती है और रक्तचाप नियंत्रित रहता है। यह उन लोगों के लिए भी लाभकारी होता है जिन्हें नींद नहीं आती है।
कमजोरी भी होती है दूर
अंजीर के जूस को बनाने के लिए इसे आम के साथ मिक्स किया जाता है। गर्मी में जब थकावट और शरीर में पानी की कमी की समस्या आम होती है, तो अंजीर और आम का यह जूस नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि गर्मी से होने वाले चक्कर, थकान और कमजोरी को भी दूर करता है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

