नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। ज्यादा धूप और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होती है। ऐसे में गोंद कतीरा एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है, जो शरीर को ठंडा रखता है और कई फायदे देता है। यह एक प्राकृतिक गोंद है जो कुछ खास पेड़ों से निकलता है। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं गोंद कतीरा के क्या फायदे हैं।
गोंद कतीरा के फायदे
शरीर को ठंडक देता है – गर्मी में ज्यादा तापमान से शरीर गर्म हो जाता है, जिससे चक्कर आना और लू लगने की समस्या हो सकती है। गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है।
पानी की कमी दूर करता है – गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। गोंद कतीरा शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित रखता है और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।
पाचन ठीक रखता है – अगर आपको पेट में जलन, गैस या कब्ज की समस्या है तो गोंद कतीरा इसे कम करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट को ठंडा रखता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- यह त्वचा को नमी देता है और गर्मी में त्वचा को रूखा होने से बचाता है। साथ ही यह बालों को मजबूत बनाता है और सिर की त्वचा को ठंडक देता है।
शरीर को ताकत देता है – गर्मियों में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। गोंद कतीरा शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी को दूर करता है।
लू और हीट स्ट्रोक से बचाता है- तेज धूप और गर्मी से होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए गोंद कतीरा एक अच्छा उपाय है। इसे पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।
गोंद कतीरा सेहत के लिए अच्छा है लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। अधिक खाने से शरीर में ज्यादा ठंडक हो सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम हो सकता है। इसलिए इसे सही मात्रा में ही खाएं और गर्मियों में स्वस्थ रहे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

