नई दिल्ली। समर सीजन शुरू हो गया है, इसीलिए गर्मी के दिनों में हमें अपना खास ध्यान रखना चाहिए, तो चलिए आज हम आपको टमाटर के जूस के बारे में बताने वाले हैं कि समर के सीजन में इसका सेवन करना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।
टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल सभी सब्जी में किया जाता है, ताकि स्वाद बढ़ सके लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के दिनों में टमाटर का जूस का सेवन सेवन करते हैं तो इससे आपको अनेक फायदे मिलेंगे। तो चलिए एक्सपर्ट द्वारा जानते हैं टमाटर के जूस के फायदे के बारे में इसे गर्मी के दिनों में पीने से शरीर में क्या लाभ मिलेंगे।
डाइटिशियन प्रियंका ने बताया कि टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि लाइकोपीन, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन सी,विटामिन ए, विटामिन ई, मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम, , फाइबर और न्यूट्रिएंट्स भी मौजूद रहते है। इसीलिए, इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।
डाइटिशियन ने बताया कि गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोगों को यूरिन से जुड़ी समस्या रहती है, इसीलिए उन लोगों को टमाटर के जूस का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह किडनी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है और यूरिन से जुड़ी सभी प्रॉब्लम्स को हमारे शरीर से दूर रखता है।
वहीं जिनकी हड्डियां कमजोर है या जिनकी हड्डियों में दर्द रहता है वह भी अगर टमाटर का जूस का सेवन करते हैं, तो वह अपनी हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं।
वहीं जिनका पाचन कमजोर है, उनके लिए टमाटर का जूस बेहद फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि यह पेट से जुड़ी सभी समस्या को दूर रखती है और हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखती है। साथ ही यह हमारी मेटाबॉलिज्म भी बढ़ती है।
टमाटर का जूस हमारे हार्ट के लिए भी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि यह बेड कोलेस्ट्रॉल को कुछ साफ करने का काम करता है। साथ ही यह हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।
वहीं अगर आपको अच्छी स्किन और बाल चाहिए, तो उसके लिए भी अब टमाटर का जूस सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स हमारे स्किन और बालों के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं, क्योंकि टमाटर हमारे स्किन को ग्लोइंग करने का काम करता है।

