नई दिल्ली। भारत के आठ राज्यों में स्वाइन फ्लू यानी कि H1N1 वायरस तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हालत गंभीर है। आप इस वायरस से कैसे बच सकते हैं, आइए जानते हैं।
जनवरी में 500 से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए। वहीं, 6 लोगों की इलाज के दौरान ही मौत हो गई है। इसके अलावा पुडुचेरी, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और गुजरात में भी स्वाइन फ्लू के मामले नजर आएं।
स्वाइन फ्लू इन्फ्लूएंजा वायरस का एक प्रकार है, जो सूअरों से इंसानों में फैलने वाला घातक वायरस होता है, इसे H1N1 के नाम से भी जाना जाता है। साल 2009 में पहली बार स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया था और अब यह वायरस तेजी से स्प्रेड हो रहा है। इस साल जनवरी में 500 से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।
केंद्र सरकार की जारी एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हालत गंभीर है, इन राज्यों में इस साल सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जनवरी में 500 से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए। वहीं, 6 लोगों की इलाज के दौरान ही मौत हो गई है। इसके अलावा पुडुचेरी, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और गुजरात में भी स्वाइन फ्लू के मामले नजर आएं।
H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस पहले सूअरों को ही इफेक्ट करता था, लेकिन अब यह इंसानों को भी संक्रमित कर रहा है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार आना, थकान महसूस होना, भूख न लगना, खांसी आना, लगातार गले में खराश होना, उल्टी या दस्त होना है। लेकिन अधिकांश लोग इसे सामान्य सर्दी जुकाम समझकर ही इलाज में देरी कर देते हैं, जिससे कंडीशन और ज्यादा बिगड़ जाती है।
स्वाइन फ्लू से बचाव करने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें, नियमित रूप से हाथ साबुन और पानी से धोएं। अगर साबुन ना मिले तो हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क लगाए, अगर किसी को खांसी जुकाम है, तो उससे दूरी बनाए रखें।
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए पौष्टिक डाइट लें, जिसमें विटामिन सी और डी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लें, ताजे फल, हरी सब्जी, हल्दी वाला दूध और तुलसी अदरक की चाय का सेवन करें।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

