खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी संख्या में अवैध रूप से मवेशी परिवहन किये जा रहे वाहन को नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अंतरराज्यीय आरोपी भी शामिल है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 11 मवेशी और एक अशोक लीलैंड वाहन (CG 04 NP 9077) जब्त किया गया है। यह मामला माना थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, माना पुलिस को 19 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चारपहिया वाहन में मवेशियों को भरकर माना की ओर आ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टेमरी सिग्नल के पास नाकेबंदी की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की तो पाया कि वाहन के पीछे का डाला तिरपाल से ढका हुआ था। जब तिरपाल हटाया गया तो उसमें 11 मवेशी भरे हुए थे। पुलिस ने वाहन में सवार चारों व्यक्तियों से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी पुलिस को गुमराह करने लगे और कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
आरोपियों के खिलाफ माना थाना में धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
1. विकास कुमार वर्मा (26) – निवासी कबीर आश्रम, सिमगा, बलौदाबाजार
2. संतोष यादव (47) – निवासी यादव मोहल्ला, बागबाहरा, महासमुंद
3. शेष नारायण यादव (32) – निवासी लालपुर, बागबाहरा, महासमुंद
4. ख़ोरबहारा यादव (39) – निवासी तारबोर्ड, नवापाड़ा, ओडिशा
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

