खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कि तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने आज साजा जनपद पंचायत के पंडित देवीप्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय मे स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पंचायत चुनावों की तैयारी की समग्र समीक्षा और मतदान सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग, रिटर्निंग अधिकारी धनीराम रात्रे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे |
साजा और बेरला जनपदों में 23 फरवरी 2025 को त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण के चुनाव होंगे, जिनके लिए मतदान सामग्री का वितरण 22 फरवरी को किया जाना है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम में मतदान सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों के वितरण सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से चल रही हैं और चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांति और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना सर्वोपरि है। उन्होंने मतदान सामग्री की समय पर और सुरक्षित वितरण पर विशेष जोर दिया, ताकि सभी मतदान केंद्रों पर सामग्री सुगमता से पहुंचाई जा सके।
जनपद पंचायत साजा के अधिकारियों ने भी कलेक्टर को निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी और चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम और मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो, ताकि पंचायत चुनाव शांति पूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सकें।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

