खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 ब्लॉकों में मतदान शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई है। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। 21 फरवरी को मतगणना होगी। बता दें कि पहले चरण के चुनाव में 53 विकासखंडों में मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था। पहले चरण के चुनाव में अधिकतर जगहों पर भाजपा की जीत हुई थी।
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हो रहे। दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांति पूर्ण मतदान कराने पोलिंग बूथों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
दंतेवाड़ा जिले में जनपद पंचायत, जिला पंचायत, सरपंच और पंच पदों पर मतदान हो रहा। अंबिकापुर जिले में भी जनपद पंचायत सीतापुर और मैनपाट में मतदान शुरू हो गया है। इसके अलावा धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद समेत कई जिलों में पंच, सरपंच, जिला और जनपद सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान के बाद 21 फरवरी को मतगणना होगी।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

