नई दिल्ली। आज के समय में भी गांव के लोग मीठे के रूप में गुड़ खाना ही पसंद करते है, क्योंकि गुड प्राकृतिक मिठाई के नाम से भी जाना जाता है, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम आपको एक्सपर्ट द्वारा बताएंगे कि गुड़ खाने से हमारे शरीर में कौन-कौन से फायदे देखने को मिलते हैं।
दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के डॉ अंकुर से जब गुड़ के सेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह नेचुरल तरीके से बना रहता है जिस वजह से यह हमारे को लाभ पहुंचता है। वहीं गुड़ में विटामिन्स के साथ आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं। जो बड़ी-बड़ी बीमारियों को ठीक करने का काम करता है।
1. डॉ अंकुर ने बताया कि अगर आपके शरीर में कमजोरी जैसी महसूस होती है, तो रोजाना गुड़ का सेवन करना शुरू कर दें, क्योंकि इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम करता है।
2. वहीं गुड़ हमारे स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह हमारे ब्लड से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के साथ ब्लड सरकुलेशन को अच्छा करने करता है।
3. अगर आपके पेट में गैस की कोई समस्या है, तो आप एक गिलास पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से आपकी गैस की समस्या ठीक हो जाएगी।
4. इन सबके अलावा सुबह खाली पेट गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलता है, क्योंकि इसमें पोटेशियम और सोडियम पाया जाता है, जो शरीर में एसिड के स्तर को कम करते हैं और रेड ब्लड सेल्स को हेल्दी बनाते हैं।
5. अगर आपके शरीर में इम्यूनिटी कम है, तो गुड़ खाने से आपको इम्यूनिटी पावर अच्छी हो जाएगी। गुड़ में विटामिन C, B6, जिंक और सेलेनियम जैसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाले माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो हमारे एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करता है।
6. डॉक्टर ने बताया कि गुड़ हमारे शरीर में आयरन की कमी पूरा करने में मदद करता है, इसलिए एनीमिया के मरीजों के लिए भी गुड़ काफी फायदेमंद है।
7. इसके साथ ही अगर आपको अपना वेट लॉस करना है, तब गुड़ खाना शुरू कर दें, क्योंकि गुड़ में मौजूद फाइबर, वजन कम करने में मदद कर सकता है। वहीं गुड़ खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे वजन कम जल्दी होता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

