खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के सात नगरीय निकायों कवर्धा, पंडरिया नगर पालिका तथा नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पांडा तराई, पिपरिया और इंदौरी में आज लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उत्साहजनक उपस्थिति देखी जा रही है। मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर नगर सरकार के निर्माण में भागीदारी निभा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नागरिकों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है, जिससे लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान

