छत्तीसगढ़ में फिर से पारा बढ़ने वाला है। पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर बना हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 10 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। 11 फरवरी तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ में, न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यता साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
बलरामपुर रहा सबसे ठंडा
9 फरवरी को छत्तीसगढ़ में सबसे अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान

