खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जनपद पंचायत पंडरिया के अंतर्गत आठ ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।
पंडरिया जनपद क्षेत्र रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि पंडरिया जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़ागढ़, झिरियाखुर्द, महली, हथमुड़ी, माकरी, कारीमाटी, मोहतराकला और खैरातुलसी ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं।
निर्विरोध निर्वाचित सरपंच के नाम नाम इस प्रकार है। ग्राम पंचायत भेड़ागढ़ से संपत बाई पात्रे-अवधेश प्रसाद पात्रे, झिरियाखुर्द से गयाराम मरकाम-भगवान सिंह, ग्राम महली से बिसौनी धुर्वे-शिवकुमार धुर्वे, ग्राम हथमुड़ी से रासमनी भास्कर-पंचराम भास्कर, ग्राम माकरी से सतकुमारी सतनामी-सियाराम सतनामी, ग्राम कारीमाटी से सुरेखा कुर्मी-सुखनंदन कुर्मी, ग्राम मोहतराकला से वर्षा चंद्रवंशी-निलेश कुमार चंद्रवंशी, ग्राम खैरातुलसी से गोविंद शरण-शिव कुमार वैष्णव सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसके अतिरिक्त, जनपद पंचायत पंडरिया के 962 वार्डों में पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान

