खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गोपाल वर्मा ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित किया है। नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव 2025 के लिए कबीरधाम जिले में प्रशासन ने विशेष आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जिले में संचालित देशी मदिरा (सी.एस.2-घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.1-घघ), कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.2-घघ) की फुटकर दुकानों एवं मद्यभण्डारण भाण्डागार कवर्धा, बार को नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन, 2025 में बंद रखने हेतु “शुष्क अवधि” घोषित किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में सभी अपने प्रभार क्षेत्र में संचालित देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकान एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार कवर्धा तथा एफ.एल.-3 (ग) “पर्यटन बार” सरोधादादर चिल्फी को सील बंद कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान

