खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर नगर के आत्मानंद स्कूल की छत पर एक गिद्ध को पकड़ा गया है। उसकी पीठ पर जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा हुआ है, वहीं पैरों में स्टीगर बंधा है। वन विभाग की टीम कैमरे जैसा नजर आने वाले जीपीएस की जांच कर रही है।
आत्मानंद स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे यह गिद्ध उड़ते हुए स्कूल की छत पर आया, गिद्ध पर कुछ कौवे हमला करते हुए नजर आए। उसकी पीठ पर कैमरायुक्त वस्तु देख तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद पुलिस एवं वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर गिद्ध की निगरानी शुरू की, वहीं वन विभाग के आला अधिकारियों को सूचित किया गया।बताया गया कि वन विभाग का विशेष दस्ता गिद्ध को पकड़ने के लिए जिला मुख्यालय से आज सुबह भानुप्रतापपुर आ रहा है। वन विभाग के गिद्ध को पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंचकर गिद्ध को पकड़ लिया गया। इस संबंध में डीएफओ पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर डीपी साहू ने कहा कि गिद्ध अभी घायल अवस्था में है, उसका उपचार किया जा रहा है। संभव है कि किसी शोध के तहत उसकी पीठ पर जीपीएस लगाया गया हो। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Trending
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान

