खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत झंकार टॉकीज के पास बीती रात में आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया है। उन्हें सिर और गर्दन में अंदरूनी चोटें आई हैं। इस वक्त वे जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती हैं। समीर खान के अनुसार वे देर रात रात 11 से 12 बजे के बीच स्कूटी से जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने पहले स्कूटी वाहन को टक्कर मारी फिर सिर और गर्दन पर हमला कर फरार हो गए। उन्हाेने बताया कि पीछे से पहले किसी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी फिर किसी भारी चीज से उनके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वे बेसुध हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। समीर का यह भी आरोप है कि एक दिन पहले उन्हें राजनीतिक पार्टी के कुछ लोगों से धमकियां मिली थी, उन्हें शक है कि उन पर राजनीतिक हमला हुआ है। समीर खान ने पुलिस से मांग की है कि उस इलाके में लगे सारे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए। उन्हाेने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। उन्हें डर है कि वोटिंग से पहले कहीं उन पर दोबारा हमला न हो जाए। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
आप पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान के साथ घटी घटना पर काेतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया कि मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आ रही है कि आप पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान को बीती रात किसी ने झंकार टॉकीज के सामने चोटिल कर दिया है ,जिसकी सूचना थाना को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच हेतु घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, सीसीटीवी में समीर ख़ान रात्रि लगभग 11.24 बजे उल्टी दिशा से स्कूटी से शहीद चौक की और आते दिखे, झंकार टॉकीज के पास अपने स्कूटी को अचानक अपनी बायी और मोड़ते दिखे, तभी शहीद पार्क की ओर से एक मोटर साइकिल आ रही थी, जो चालक के द्वारा गति धीमी नहीं करने के कारण समीर खान की स्कूटी से टकरा गई। जिसमें समीर खान स्कूटी से गिर गए और उन्हें सामान्य चोटे आई है। उक्त बाइक चालक की पता तलाश पुलिस कर रही है। समीर ख़ान से काेतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने मिलकर बात-चीत की है ,वर्तमान में समीर खान स्वस्थ एवं कुशल है।
गाैरतलब है कि समीर खान के अनुसार वे देर रात रात 11 से 12 बजे के बीच स्कूटी से जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने पहले गाड़ी को टक्कर मारी फिर सिर और गर्दन पर हमला कर फरार होने का आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान के उपराेक्त आराेप में आधी सच्चाई दिख रही है, कि उनकी स्कूटी वाहन से एक अज्ञात बाईक से टक्कर हुई है, यह पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है, लेकिन उनके साथ मारपीट हाेने या हमला हाेने का काेई प्रमाण नही है।
Trending
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान

