खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की करेतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले दो सगे भाइयों को इसी मामले पर गिरफ्तार किया जा चुका था। मामला 25 दिसंबर 2024 का है, जहां तीनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी मालाकोट निवासी देवराज नेताम ने विवाह का प्रलोभन देकर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और अपने घर ले गया। वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
परिजनों ने नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी देवराज के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया। जांच में सामने आया कि अपहरण में देवराज के भाई प्रेमराज नेताम और उनके दोस्त विजय नेताम का भी हाथ था। विजय नेताम घटना के बाद से फरार था, जिसे आज उसके घर बेनूर, कोंडागांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस की तत्काल कार्रवाई से सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

