खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहक नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की आसूचना पर कैम्प गोमगुड़ा से जिला बल एवं 241 वाहिनी बस्तर बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम गोमगुड़ा के जंगल-पहाड़ी की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दाैरान पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी की आड़ लेकर भाग गए बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये भरमार बदूंक, डेटोनेटर व भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद किया गया। तद्पश्चात सभी पार्टी सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आये।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों में 1 नग भरमार, 2 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 4 नग सुतरी बम के माचिस डब्बा, 1 नग सीसी टीव्ही कैमरा कवर, 1 नग डीसी चार्जर, 1 नग मोबाईल बैटरी, 2 नग स्टिल डिब्बा, 1 गन थर्मामीटर, 1 नग हाथ घड़ी, मेडिकल सामाग्री, एवं अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

