नई दिल्ली। सरसों का साग और मक्के की रोटी” यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। मक्के के अनाज खाने से कई फायदे होते हैं, लेकिन आज हम सरसों के साग के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसमें कैल्शियम और विटामिन K का बेहतरीन संयोजन होता है। बुंदेलखंड में सरसों के साग को बालों की दवा के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इसे खाने से बाल काले होने लगते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है और सरसों का साग खाने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बायोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमित रावत बताते हैं कि सर्दियों में मिलने वाला सरसों का साग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे सलाद के रूप में या सब्जी बनाकर खाया जा सकता है।
सरसों में कैल्शियम और कई विटामिन पाए जाते हैं सरसों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है, जबकि आयरन से खून की वृद्धि होती है। इसके अलावा, सरसों में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन D, विटामिन E और खासकर विटामिन K पाया जाता है, जो खून के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
कैल्शियम और विटामिन K का संयोजन कमाल करता है, जिन्हें हार्ट की समस्या है, हड्डियों की कमजोरी है, या उम्र बढ़ने पर हड्डियों के घिसने से ओस्टियोपोरोसिस हो जाता है, उनके लिए सरसों का साग बहुत फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम और विटामिन K का बेहतरीन संयोजन होता है, जो सेहत के लिए बहुत अच्छा है।
खूबसूरत और मजबूत बाल मिलेंगे अब अगर सरसों का साग खाने से बाल काले होने की बात करें, तो ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन हां, इसके सेवन से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। अगर किसी के बाल झड़ रहे हैं या पतले हो रहे हैं, तो उन्हें फायदा मिल सकता है। यानी इससे खूबसूरत और मजबूत बाल मिल सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

