खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को धमकी मिलने का नाम नहीं थम रहा हैं। एक बार फिर पत्रकार को धमकी मिली है। मामले में पत्रकार राजीव लोचन साहू ने मामले की शिकायत बिर्रा थाना प्रभारी और जांजगीर-चाम्पा एसपी से की है। पत्रकार को धमकी कोई और नहीं कानून के रक्षक पुलिस अधिकारी ने दिया हैं। थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने पत्रकार राजीव लोचन साहू को धमकी दिया हैं। इस धमकी के बाद पत्रकारों में भारी गुस्सा भी देखने को मिल रहा हैं। टीआई ने पत्रकार को मारने का धमकी दिया हैं।
इधर चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने कहा है कि टीआई प्रवीण राजपूत द्वारा गाली-गलौज करने और धमकी देने की शिकायत मिली है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में बताया गया है कि पत्रकार राजीव लोचन साहू, अपने घर घिवरा गांव में खाना खाकर विश्राम कर रहा था। तभी रात्रि 11:09 मिनट पर सक्ती जिले में पदस्थ टीआई प्रवीण राजपूत ने फोन किया और मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। इसकी शिकायत पीड़ित पत्रकार राजीव लोचन साहू ने बिर्रा थाना और जांजगीर-चांपा एसपी से की है। टीआई प्रवीण राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

